गंगाघाट पुलिस ने सवा किलो गांजे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गंगाघाट पुलिस ने सवा किलो गांजे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
उन्नाव/शुक्लागंज। पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर अध्यक्ष कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 1 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए उसे एनडीपीएस में जेल भेज दिया।
गंगाघाट पुलिस को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर निवासी अहमदनगर थाना गंगाघाट निवासी सैफुद्दीन उर्फ सलमान पुत्र सिराजुद्दीन को मय 1 किलो 250 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में रोहित कुमार पांडे, कृष्ण प्रताप, राजेश कुमार ,मुकेश मिश्रा रहे।